बिहार सरकार ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल, RTPS बिहार जारी किया है। जिसका उद्देश्य नागरिकों को हर तरह के प्रमाण पत्र और सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से, राज्य के निवासी जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, और निवास प्रमाण पत्र जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति को भी जांच सकते है।
इसके लिए आपको अपने रेफरेंस नंबर या मोबाइल नंबर पर मिले OTP की मदद लेनी होगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया के द्वारा यह भी जानने में मदद मिलेगी कि आपका आवेदन किस चरण में है और इसे पूरा होने में कितना समय लग सकता है। चलिए अब विस्तार से जानते है, “RTPS Bihar Application Status” के बारे में पूरी जानकारी।
RTPS Bihar Application Status देखने की प्रक्रिया
अगर आपने बिहार RTPS पोर्टल पर किसी भी सेवा के लिए आवेदन किया है तो अब आप अपने आवेदन की स्थिति को मिनटों में जान सकते है। एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:-
- आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको सबसे पहले बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जहा आपको नागरिक अनुभाग वाला ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करना है, क्लिक करते ही वहां कई विकल्प खुल जाएंगे। जिसमे से आपको “आवेदन की स्थिति देखें” वाले विकल्प को चुनना है।

- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे एक फार्म दिखाई देगा।

- इस फॉर्म में आपको एप्लीकेशन को ट्रैक करने के लिए दो ऑप्शन दिए है जैसे- Through Application Reference Number और Through OTP Application Details
- अब अपने जिस भी ऑप्शन को सेलेक्ट किया है उसके ऊपर टिक करें। उसके बाद वहां Application Reference नंबर डालना है और आगे एप्लीकेशन सबमिशन डेट डालनी है।
- इसके बाद कैप्चा कोड डालना है और सबमिट वाले बटन पर क्लिक हैं।
- अब आपकी स्क्रीन पर एप्लीकेशन स्टेटस खुल जाएगा। यहां आप अपने आवेदन की स्थिति को जाँच सकते है और पता लगा सकते है कि आवेदन स्वीकार हुआ है या अस्वीकार।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने आपको “RTPS Bihar Application Status” के बारे में पूरी जानकारी दी है। आशा करते है, कि आपको दी गई पूरी जानकारी पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी है तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।