RTPS Bihar Service Plus: आय, जाति, निवास आवेदन करें और डाउनलोड करें
RTPS Bihar Service plus : बिहार सरकार ने एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन योजना को शुरू किया है जिसका नाम RTPS बिहार योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिक अब आसानी से घर बैठे ही कई प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन कर सकते है, जैसे कि जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि।
इसके साथ ही आप प्रमाण पत्रों के आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं और सभी सर्टिफिकेट को डाउनलोड भी कर सकते है। आइए जानते है, RTPS Bihar Portal के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से।
आचरण प्रमाण पत्र
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र - NCL Bihar Govt
नॉन क्रीमी लेयर प्रमाण पत्र - OBC Central Govt
RTPS Bihar के मुख्य बिंदु
| सेवा का नाम | लोक सेवा |
| ऑनलाइन पोर्टल के अन्य नाम | Service Online portal, RTPS 1, RTPS 2, RTPS 3, RTPS 4, 7, 9 |
| ऑनलाइन सेवाएँ | आय प्रमाण पत्र, निवास, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन सेवाएँ |
| संपर्क | 18003456215 |
| ईमेल | [email protected] |
RTPS Bihar में रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करने की पूरी प्रक्रिया
अगर आप RTPS में रजिस्ट्रेशन और लॉगिन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-
रजिस्ट्रेशन
- आरटीपीएस बिहार में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जहाँ होम पेज पर आपको “नागरिक अनुभाग” वाले ऑप्शन पर जाना है और उसमे दिए “खुद का रजिस्टर” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही वहां एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- इस पेज पर आपको कई सारे ऑप्शन दिखाई देगें जिसमे से आपको सबसे नीचे दिए MeriPehchaan के लिए साइन अप करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर फार्म ओपन हो जाएगा।
- इस फार्म में आपको मोबाइल नंबर, पहला नाम, अंतिम नाम, जन्म तिथि, लिंग चुने और उपभोगता आईडी पासवर्ड आदि की जानकारी भरनी है।
इसके बाद आपको सत्यापित करें पर क्लिक करना है इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।
लॉगिन
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिलेगा जिससे आप लॉगिन कर सकते है।
- लॉगिन करने के लिए आपको RTPS Bihar पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- इसके बाद होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- लॉगिन पर क्लिक करते ही वहां एक फार्म खुल जाएगा।

- इसमें आपको उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड डालकर sign in वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। इस तरह आपका लॉगिन हो जाएगा।
RTPS Bihar के लिए अपनी पात्रता कैसे देखें
अपनी पात्रता देखने के लिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले आपको बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर मैन्यू वार में नागरिक विभाग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- उसके बाद वहां कई ऑप्शन खुल जाएंगे जिसमे से आपको अपनी पात्रता जानें के विकल्प को चुनना है।
- ऐसे करते है वहां एक नया फार्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करनी है।

- जैसे- सबसे पहले आपको सेवा का प्रकार चुनना है फिर सेवा की श्रेणी और उसके बाद “अगला” वाले बटन पर क्लिक करना है।

- ऐसे करते ही आगे का फार्म ओपन हो जाएगा जिसमे आपको आवेदन का प्रकार और विभाग का चयन करना है “अगला” वाले बटन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अतिरिक्त विवरण में निवासी, श्रेणी, आय को दर्ज करना है और अगला वाले बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपकी स्क्रीन पर जिस सेवा के लिए आप पात्र है उसकी जानकारी आ जाएगी।
- इसके बाद आप सेवा का नाम देखकर विवरण पर क्लिक करके आवेदन कर सकते है।
आवेदन की स्थिति को कैसे जांचे
- आवेदन की स्थिति देखने के लिए आपको बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- जहा आपको नागरिक अनुभाग वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है जहा आपको कई ऑप्शन दिखाई देगें। जिसमे से आपको “आवेदन की स्थिति देखें” वाले विकल्प को चुनना है।

- इसके बाद वहां एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस फार्म में आपको एप्लीकेशन को ट्रैक करने के लिए दो ऑप्शन दिए है जैसे- आवेदन सन्दर्भ संख्या के माध्यम से और ओटीपी/आवेदन विवरण के माध्यम से।
- इन दोनों ऑप्शन में से किसी एक को चुनना है और चुने हुए ऑप्शन में मांगी गई जानकारी भरनी है
- इसके बाद फार्म में दिए गए कोड को डालना है और जमा करना वाले बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आवेदन की स्थिति देख सकते है।
प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है-
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करे।

- क्लिक करते ही आपके सामने कई सारे ऑप्शन आएंगे अब आपको जिस भी प्रमाण के लिए आवेदन करना है उसे चुन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने का तरीका
जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दी गई पूरी जानकारी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें-
- जाति प्रमाण पत्र आवेदन के लिए सबसे पहले आपको आरटीपीएस बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- जंहा आपको होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन का विकल्प दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करे।
- क्लिक करते ही वहां कई ऑप्शन खुल जाएंगे जिसमे से आपको लोको वाले विकल्प को चुनना है।
- अब लोको पर क्लिक करते ही वहां चार ऑप्शन आ जाएंगे जिसमे से आपको सामान्य प्रशासन विभाग वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद वहां 6 ऑप्शन और खुल जाएंगे जिसने से आपको जाति प्रमाण पत्र का निर्गमन वाले ऑप्शन को चुनना है। ऐसा करते ही वहां 3 विकल्प ओपन होंगे इसमें से आपको “क्षेत्रीय स्तर पर” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया फार्म ओपन हो जाएगा।
- इस फार्म में आपको मांगी गई पूरी जानकारी दर्ज करनी है जैसे – आवेदक का विवरण :- आवेदक या आवेदिका का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, आवेदक का मोबाइल नंबर और ओटीपी आदि।
- इसके बाद आवासीय पता/स्थाई पता:- राज्य का नाम, जिला का नाम, उपविभाग, 5ब्लॉक, स्थानीय निकाय का प्रकार और वार्ड संख्या, गांव का नाम, मोहल्ले का नाम, डाक घर का नाम, पुलिस स्टेशन का नाम और पिनकोड आदि।
- अब इसी के नीचे आवेदक या आवेदिका का फोटो अपलोड करना है।
- उसके बाद पेशा/व्यवसाय:- वर्ग, जाति उपजाति जाति और जाति अनुक्रमांक आदि।
- अब आपको स्वघोषणा यानी मैं सहमत हूँ वाले ऑप्शन पर टिक करना है और जिस कार्यालय में आवेदन करना है उसका नाम लिखे और कैप्चा कोड डालकर “आगे बढ़ना” वाले बटन पर क्लिक करना है। लास्ट में जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना है और फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका जाति प्रमाण पत्र आवेदन पूरा हो जाएगा।
जाति प्रमाण के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- बिजली बिल
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी आदि।
आय प्रमाण पत्र आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
आय प्रमाण पत्र के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करे-
- आय प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आपको सबसे पहले RTPS बिहार पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाना है।
- होम पेज पर मैन्यू वार में आपको “ऑनलाइन आवेदन” का ऑप्शन दिखाई देगा उसके ऊपर क्लिक करे। उसके बाद वहां कई ऑप्शन खुल जाएंगे जिसमे से आपको लोको वाले विकल्प को चुनना है।
- लोको पर क्लिक करते ही वहां चार ऑप्शन आ जाएंगे जिसमे से आपको सामान्य प्रशासन विभाग वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद वहां कई ऑप्शन और खुल जाएंगे जिसने से आपको आय प्रमाण पत्र का निर्गमन वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। ऐसा करते ही वहां 3 विकल्प ओपन होंगे इसमें से आपको “क्षेत्रीय स्तर पर” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया जाएगा।
- इस फार्म में आपको मांगी गई पूरी डिटेल देनी है।
- आवेदक का विवरण :- आवेदक या आवेदिका का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, आवेदक का मोबाइल नंबर और ओटीपी आदि।
- इसके बाद आवासीय पता/स्थाई पता:- राज्य का नाम, जिला का नाम, उपविभाग, 5ब्लॉक, स्थानीय निकाय का प्रकार और वार्ड संख्या, गांव का नाम, मोहल्ले का नाम, डाक घर का नाम, पुलिस स्टेशन का नाम और पिनकोड आदि।
- अब इसी के नीचे आवेदक या आवेदिका का फोटो अपलोड करना है।
- उसके बाद पेशा/व्यवसाय :- आवेदक का उद्देश्य, सरकारी सेवाओं से आय, कृषि से आय, व्यवसायीक आय और अन्य संसाधनों से आय, कुल आय आदि।
- इसके अलावा आपको स्वघोषणा यानी मैं सहमत हूँ वाले ऑप्शन पर टिक करना है और जिस कार्यालय में आवेदन करना है उसका नाम लिखे और कैप्चा कोड डालकर “आगे बढ़ना” वाले बटन पर क्लिक करना है। अब आपको जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना है और फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका आय प्रमाण पत्र आवेदन पूरा हो जाएगा।
निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करे?
निवास प्रमाण पत्र आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है जिसे आप स्टेप बाय स्टेप फॉलो कर सकते है।
- निवास प्रमाण पत्र आवेदन के लिए आपको RTPS बिहार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- जंहा आपको होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन का ऑप्शन दिखाई देगा। उसके ऊपर क्लिक करे।
- वहां क्लिक करते ही आपके सामने कई ऑप्शन खुल जाएंगे जिसमे से आपको लोको वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही वहां 4 ऑप्शन आ जाएंगे जिसमे से आपको “सामान्य प्रशासन विभाग” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- इसके बाद वहां कई ऑप्शन और खुल जाएंगे जिसमे से आपको निवास प्रमाण पत्र का निर्गमन वाले विकल्प को चुनना है। ऐसा करते ही वहां 3 विकल्प ओपन होंगे इसमें से आपको “अंचल स्तर पर” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको सारी जानकारी अच्छे से दर्ज करनी है जैसे:-
- आवेदक का विवरण :- आवेदक या आवेदिका का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पति का नाम, आवेदक का मोबाइल नंबर और ओटीपी आदि।
- इसके बाद पता/Address:- राज्य का नाम, जिला का नाम, उपविभाग, 5ब्लॉक, स्थानीय निकाय का प्रकार और वार्ड संख्या, गांव का नाम, मोहल्ले का नाम, डाक घर का नाम, पुलिस स्टेशन का नाम और पिनकोड आदि।
- अब इसी के नीचे आवेदक या आवेदिका का फोटो अपलोड करना है और आधार संख्या दर्ज करनी है।
- उसके बाद निवास का प्रकार, और आवेदन का उद्देश्य। इसके अलावा आपको स्वघोषणा यानी I Agree वाले ऑप्शन पर टिक करना है और Apply To The Office का नाम लिखना है। अब कैप्चा कोड डालकर Proceed वाले बटन पर क्लिक करना है। अब आपको जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करना है और फाइनल सबमिट पर क्लिक करना है। इस प्रकार आपका निवास प्रमाण पत्र आवेदन पूरा हो जाएगा।
प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करे?
अगर आपने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दी गई पूरी जानकारी को फॉलो करें-
- डाउन लोड लिए आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर आपको “नागरिक अनुभाग” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। सेलेक्ट करते ही वहां कई विकल्प खुल जाएंगे जिसमे से आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही वहां एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

- जिसमे आपको पहले सेवाएं चुननी है, आवेदक सन्दर्भ संख्या, आवेदक का नाम इंग्लिश में और दिया गया कैप्चा कोड डालकर “प्रमाण पत्र डाउनलोड” वाले बटन पर क्लिक करें।
- प्रकार आप आसानी से प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है।
EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?
EWS प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है-
- आपको RTPS BIHAR की साइट https://serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- जहाँ होम पेज पर आपको “ऑनलाइन आवेदन” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करते ही वहां ऑप्शन खुल जाएंगे जिसमे से आपको लोक सेवाएं वाला विकल्प चुनना है।
- उसके बाद वहां “सामान्य प्रशासन विभाग” वाला ऑप्शन आएगा उसके ऊपर क्लिक करे। फिर आपको आगे “आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए प्रमाण पत्र पर क्लिक करना है।
- ऐसा करते ही वहां तीन ऑप्शन खुल जाएंगे आपको अंचल स्तर पर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- क्लिक करते ही वहां आवेदन पत्र खुल जाएगा।
- इस फार्म में आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक दर्ज करनी है। सबसे पहले आवेदक का विवरण:- प्रमाण की प्रारूप भाषा, लिंग आवेदक का नाम, जन्म तिथि और आधार संख्या। उसके बाद आवासीय पता:- राज्य जिला, उपविभाग, ब्लॉक, स्थानीय निकाय का प्रकार, वार्ड, ग्राम पंचायत, डाकघर, थाना, पिनकोड, होल्डिंग नंबर, सर्किल नंबर और अब जाति:- पिता का नाम, माता का नाम, पति या पत्नी का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आवेदक का फोटो, परिवार की कुल आय आदि
- इसके बाद आपको स्वघोषणा वाले विकल्प में जाकर मैं सहमत हूँ पर टिक करना है और आगे जिस भी कार्यालय में आवेदन करना उसका नाम लिखे कैप्चा कोड डालकर “जमा करना” वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा उसमे सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करना है। इस तरह आपका EWS प्रमाण पत्र आवेदन पूरा हो जाएगा।
आचरण प्रमाण पत्र आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
आचरण प्रमाण पत्र आवेदन करने की पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते है-
- आवेदन करने के लिए आपको बिहार की आधिकारिक वेबसाइट https://serviceonline.bihar.gov.in पर जाना है।
- होम पेज पर मैन्यू वार में आपको “ऑनलाइन आवेदन” वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करना है उसके बाद वहां तीन ऑप्शन आएंगे आपको लोक सेवाएं पर क्लिक करना है क्लिक करने बाद चार ऑप्शन आपके सामने आएंगे आपको गृह विभाग पर क्लिक करना है अब “आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन” वाला विकल्प आ जाएगा। उसके ऊपर क्लिक करें।

- इसके बाद वहां एक पेज खुलेगा
- इस पेज में आपको मांगी गई पूरी जानकारी भरनी है, जैसे- आवेदक का विवरण:- प्रमाण की प्रारूप भाषा, लिंग आवेदक या आवेदिका का नाम, पिता का नाम माता का नाम, पति या पत्नी का नाम और मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी। उसके बाद वर्तमान पता:- राज्य जिला, उपविभाग, ब्लॉक, स्थानीय निकाय का प्रकार, वार्ड, ग्राम पंचायत, डाकघर, थाना और आवेदक का फोटो अपलोड करना है।
- अब पेशा की जानकारी भरनी है।
- इसके बाद अधिवश विवरण:- निवास विवरण जैसे प्रकार, जिला, थाना, पता, महीने से, वर्ष से, माह तक, वर्ष तक को दर्ज करना है।
- अब आपको स्वघोषणा वाले विकल्प में जाकर मैं सहमत हूँ पर टिक करना है और आगे जिस भी कार्यालय में आवेदन करना उसका नाम लिखे कैप्चा कोड डालकर “जमा करना” वाले बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा उसमे सभी दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट पर क्लिक करना है। इस तरह आपका आचरण प्रमाण पत्र आवेदन पूरा हो जाएगा।
निष्कर्ष
आज की इस पोस्ट में हमने आपको RTPS Bihar के बारे में जानकारी दी है। आशा करते है की आपको दी गई जानकारी पसंद आई होगी। दोस्तों अगर आपको हमारी ये पोस्ट अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।